स्थानीय जरूरतों के अनुरूप होंगे विकास कार्य, समय-सीमा में पूर्णता पर सख्त निर्देश- CM साय

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 06 Feb, 2026 06:42 PM

development works to be approved as per local needs and public aspirations cm

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्यों की स्वीकृति स्थानीय आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के विकास से जुड़े सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश में विकास कार्यों की स्वीकृति स्थानीय आवश्यकताओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के विकास से जुड़े सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों, प्रगतिरत योजनाओं, बजटीय प्रावधानों तथा नवीन प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वीकृत बजट का पूर्ण और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों में संचालित सभी योजनाओं की सतत निगरानी की जाए और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक जिलेवार स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने ऐसे कार्य जो अब तक प्रारंभ नहीं हुए हैं या प्रगतिरत हैं, उन्हें चिन्हित करते हुए दो माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से छोटे लेकिन प्रभावी विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देना है। इसके अंतर्गत 35 विधानसभा क्षेत्रों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों और छात्रावासों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कई वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!