स्कूल में बैग न लाने की खौफनाक सजा, टीचर ने 5 साल के मासूम की पीट-पीटकर तोड़ दी जांघ की हड्डी

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2026 09:15 PM

a horrific punishment for not bringing a bag to school in chhatarpur

छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के मढ़ीखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 के 5 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर पैर में फ्रैक्चर होने का मामला सामने...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले के भगवां थाना क्षेत्र के मढ़ीखेड़ा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 के 5 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट कर पैर में फ्रैक्चर होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्कूल संचालक एवं शिक्षक रविंद्र शुक्ला निवासी भगवां पर बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

स्कूल वाहन से गया था बच्चा, दो घंटे बाद घर छोड़ने पहुंचे शिक्षक

मढ़ीखेड़ा निवासी नीरज लोधी (5), पिता पुष्पेंद्र लोधी सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार, 23 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह स्कूल वाहन से स्कूल गया था। करीब 10:30 बजे शिक्षक रविंद्र शुक्ला बच्चे को वापस घर लेकर पहुंचे और परिजनों को बताया कि बच्चे को चोट लगी है।

FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, बच्चे ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया कि वह स्कूल जाते समय अपना बैग रास्ते में फेंक आया था। स्कूल पहुंचने पर बैग नहीं लाने को लेकर शिक्षक ने उससे पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी दाहिनी जांघ पर पैर से चोट पहुंचाई।

निजी अस्पताल में हुआ इलाज, पैर में डाली गई रॉड

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद बच्चे की दाहिनी जांघ में गंभीर चोट आई थी। उसे छतरपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच और एक्स-रे में फ्रैक्चर सामने आया। इसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर बच्चे की जांघ में रॉड डाली। बच्चे को एक दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद 24 सितंबर की शाम छुट्टी दी गई।

PunjabKesari

इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन देने का आरोप

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने शिक्षक से बच्चे के इलाज का खर्च उठाने को कहा था। आरोप है कि शिक्षक ने दो-तीन दिन तक इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में इलाज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन 27 सितंबर को बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे और डॉक्टर की पर्ची लेकर भगवां थाने पहुंचे।

पुलिस ने FIR दर्ज कर बच्चे को जिला अस्पताल भेजा

परिजनों की शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चे को चिकित्सकीय परीक्षण और एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ बच्चे के इलाज में होने वाले खर्च की व्यवस्था कराने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!