VIDEO: फ्रिज में ब्लास्ट से ढही घर की दीवार, बॉक्सर बहनों समेत 4 की मौत

Edited By Prashar, Updated: 29 Sep, 2018 03:29 PM

शहर में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मकान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार पड़ोस के घर की दीवार पर जा गिरी, जिससे नौ लोग मलबे में दब गए। हादसे में बॉक्सिंग चैम्पियन दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौके...

ग्वालियर: शहर में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मकान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवार पड़ोस के घर की दीवार पर जा गिरी, जिससे नौ लोग मलबे में दब गए। हादसे में बॉक्सिंग चैम्पियन दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के दर्पण कॉलोनी में एक फ्रिज के कम्प्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में बॉक्सिंग चैम्पियन कशिश और खुशी दो सगी बहनों समेत उनके माता-पिता अनंत राम और उमा की मौत हो गई। वहीं, अनंत राम के बेटे समेत पांच लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य करते हुए मलबे में दबे पांच लोगों को बाहर निकाला, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का भी यही मानना है कि यह धमाका फ्रिज से गैस लीक होने के चलते हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

राज्य स्तरीय खिलाड़ी थी खुशी
बताया जा रहा है कि खुशी बॉक्सिंग की राज्य स्तर की खिलाड़ी थी, वहीं उसकी बहन कशिश ने भी जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताएं जीती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!