मजदूरों के लिए फ्री किराया करने पर बोले कमलनाथ, जो केंद्र न कर सकी, वो सोनिया गांधी ने कर दिया!

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 May, 2020 01:50 PM

congress will pay the rail fare of laborers

लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों को उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें किराया चुकाना पड़ रहा है। जिसके...

भोपाल (इजहार हसन खान): लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे मजदूरों को उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें किराया चुकाना पड़ रहा है। जिसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐलान किया है कि, सभी मजदूरों के किराए का पैसा, कांग्रेस देगी। सोनिया गांधी के इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ‘मज़दूरों के रेल एवं बस का किराया कांग्रेस पार्टी उठायेगी, मैं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी द्वारा मज़दूरों के घर लौटने के किराये का खर्च वहन करने संबंधी निर्णय का स्वागत करता हूं।
 


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश के लाखों मजदूर जो विभिन्न प्रदेशों में काम कर रहे थे। पिछले डेढ़ महीनों से भटक रहे थे, उनके पास वापस घर जाने खाने का कोई प्रबंध नहीं था, और बड़े दुख की बात है कि न तो केंद्र सरकार ने और न ही राज्य सरकार न इसका कोई निर्णय किया, न कोई साधन उपलब्ध करवाए और न ही कोई सहायता राशि दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जो फैसला लिया है कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों का किराया देगी, फिर चाहे ट्रेन का किराया हो या बस का किराया हो, कांग्रेस पार्टी भरेगी। ताकि जो मजदूर अपना जीवन तलाशने अपने घर से दूर गए थे उन्हें कुछ राहत मिले’।

 

वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस श्रमिकों कामगारों का रेल किराया देगी, देश भर में लॉकडाउन में फंसे ज़रूरतमंद श्रमिकों और कामगारों को अपने घर वापस लौटने के लिये रेल यात्रा का खर्च स्थानीय कांग्रेस जन वहन करेंगे।

 

 

 

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘विदेश में फंसे भारतीयों को मुफ्त में वापस लाया गया जबकि मजदूरों से पैसा लिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने यह निर्णय लिया है। कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई जरूरतमंद श्रमिकों के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी।
 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!