Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2026 04:20 PM

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को देवास पहुंचे। यहां उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर 25 हज़ार वोटों से कांग्रेस की जीत का दावा किया। जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी दतिया...
देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को देवास पहुंचे। यहां उन्होंने दतिया उपचुनाव को लेकर 25 हज़ार वोटों से कांग्रेस की जीत का दावा किया। जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी दतिया का चुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी। भाजपा जितना भी हो अपना कर्मकांड करेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा - हमें पता है कि प्रशासन चुनाव लड़ेगा, हठधर्मिता होगी लेकिन आखिर में जो रिज़ल्ट आयेगा तो 25 हज़ार वोटों से कांग्रेस जीतेगी।
लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लेने पर प्रदेश की भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यदि ऐसे विभाग लेते रहें, तो भ्रष्टाचार के कारण सारे मंत्रियों के विभाग उनको लेने पड़ेंगे। आखरी में उनको भी देना पड़ेगा।
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार स्वयं संभालेंगे और लखन पटेल आनंद विभाग का स्वतंत्र प्रभार संभालेंगे।