दामोदर यादव के खिलाफ उतरा दलित समाज! NSA लगाने की उठाई मांग, जानें क्यों हो रहा संकल्प यात्रा का विरोध

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2026 03:36 PM

dalits protest against damodar yadav in mp

गुना जिले में दामोदर यादव मंडल के बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके भाषणों के विरोध में दलित समाज के भीतर भी आवाज़ें उठने लगी हैं। हाल ही में "संकल्प यात्रा" के दौरान दिए गए...

गुना : गुना जिले में दामोदर यादव मंडल के बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। उनके भाषणों के विरोध में दलित समाज के भीतर भी आवाज़ें उठने लगी हैं। हाल ही में "संकल्प यात्रा" के दौरान दिए गए भाषणों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। 17 तारीख को आरोन में आयोजित सभा में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे जाटव समाज में आक्रोश है।

PunjabKesari

नगर पार्षद रामवीर जाटव ने खुलकर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दामोदर यादव पर NSA लगाने और उनकी सभाओं पर रोक लगाने की मांग की है। रामवीर जाटव का आरोप है कि दामोदर यादव बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और समाज के युवाओं को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि दामोदर यादव कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर दलित समाज के युवाओं को मोहरा बना रहे हैं।

PunjabKesari

अब सवाल यह है कि सरकार और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। क्या विवादित बयानों पर कानूनी कार्रवाई होगी या मामला राजनीतिक बहस तक सीमित रहेगा? लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन सामाजिक समरसता और आपसी सम्मान भी आवश्यक हैं। सभी पक्षों से संयम और जिम्मेदारी की अपेक्षा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!