Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2022 01:02 PM

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह का धांसू डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय सिंह रिमिक्स हिंदी फिल्मी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।
भोपाल: कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह का धांसू डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय सिंह रिमिक्स हिंदी फिल्मी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। साथ ही इशारों इशारों में उमंग सिंघार पर रेप के मामले में हुई एफआईआर को लेकर तंज कसा है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बीच कई बार जुबानी जंग देखने को मिली है। उनके राजनीतिक रिश्तों में फैली कड़वाहट जग जाहिर है। दोनों ही नेता कई बार मीडिया के सामने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। बीते कल पूर्व मंत्री के खिलाफ धार में विवाहिता के साथ रेप के मामले में मामला दर्ज हुआ है। वहीं कल ही दिग्विजय सिंह का डांस का वीडियो सामने आया है। दोनों को एक साथ जोड़ते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के डांस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा... आपकी धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे।