मुरैना विधानसभा में मतदान के दौरान गोलीबारी, महिला घायल

Edited By meena, Updated: 03 Nov, 2020 08:55 AM

firing during voting in morena assembly

मुरैना जिले में वोटिंग के दौरान कुछ आसामजिक तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान एक महिला के कान पर गोली लगी। मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि  राज्य की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से...

मुरैना(गिर्राज शर्मा): मुरैना जिले में वोटिंग के दौरान कुछ आसामजिक तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस दौरान एक महिला के कान पर गोली लगी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि  राज्य की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से मुरैना जिले की 5 सीटे भी शामिल हैं। इनमें सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, जौरा विधानसभाएं शामिल है।
PunjabKesari
इन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से हुआ शुरू हो गया लेकिन फिलाहल अभी मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है, जिसमें 10 बजे के बाद तेजी आ सकती है। जहां कुल 11 लाख 77 हजार 308 मतदाता वोटिंग करने जा रहे हैं। इनमें 6 लाख 41 हजार 994 पुरुष और 5 लाख 35 हजार 268 महिलाएं शामिल हैं। वोटिंग के लिए कुल 1 हजार 726 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 674 मतदान केन्द्रों पर सी.ए.पी.एफ.बल तैनात किया गया है। 
PunjabKesari

विधानसभा क्षेत्र जौरा 04
2 लाख 44 हजार 65 मतदाताओं के लिये 370 मतदान केंद्र स्थापित किये है।

विधानसभा सुमावली 05
2 लाख 40 हजार 628 मतदाताओं के लिये 348 मतदान केंद्र स्थाापित किये है।

विधानसभा मुरैना 06
2 लाख 54 हजार 682 मतदाताओं के लिये 376 मतदान केंद्र स्थापित किये है

विधानसभा दिमनी 07
 2 लाख 14 हजार 969 मतदाताओं के लिये 315 मतदान केंद्र स्थापित किये है

विधानसभा अंबाह 08
2 लाख 22 हजार 964 मतदाताओं के लिये 317 मतदान केंद्र स्थापित किये है। जिले में 1726 मतदान केन्द्रों पर 8 हजार 984 कर्मचारी लगाये गए है। इसके साथ ही पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 133 सेक्टर ऑफीसर, 260 माईक्रो ऑब्जर्वर, 674 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सीएपीएफ का बल तैनात रहेगा। 1726 मतदान केन्द्रों में से अधिकतर मतदान केन्द्र सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में जोड़ा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!