ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से आरक्षक की दुखद मौत, पुलिस विभाग में शोक

Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2026 02:15 PM

tragic death of constable due to heart attack while on duty mourning in the pol

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में यातायात पुलिस थाने में पदस्थ एक आरक्षक की हृदयाघात से मृत्यु हो जाने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरक्षक कुलदीप राठौर कल देर रात वैरियर...

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में यातायात पुलिस थाने में पदस्थ एक आरक्षक की हृदयाघात से मृत्यु हो जाने पर पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरक्षक कुलदीप राठौर कल देर रात वैरियर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्होंने रोजनामचा में रवानगी दर्ज कराई और घर चले गए। बताया गया है कि घर पहुंचने के बाद भी उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षक की आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!