पद के लालच में पार्टी और विचारधारा दोनों बदल ली- दिग्विजय सिंह का सिंधिया पर निशाना

Edited By meena, Updated: 29 Oct, 2025 12:26 PM

he changed his party and his ideology out of greed for power digvijay singh

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज होटल में प्रेस वार्ता के दौरान...

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को शिवपुरी के टूरिस्ट विलेज होटल में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “राजनीति हमेशा विचारधारा की होती है। सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। पार्टी ने उन्हें पद से लेकर सबकुछ दिया, लेकिन उन्होंने पद के लालच में न केवल कांग्रेस छोड़ी बल्कि अपनी विचारधारा भी बदल ली।”

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया ने उस समय कांग्रेस छोड़ी थी जब अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की मांग उठी थी और वे खुद सड़कों पर उतरने की बात कर रहे थे। “आज वही अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सिंधिया अब उनके लिए सड़कों पर क्यों नहीं उतरते?” 

दिग्विजय सिंह से मीडिया ने पूछे कुछ सवाल
सवाल...

मुख्यमंत्री पद खोने और लोकसभा चुनाव हारने के बाद कमलनाथ अब सक्रिय राजनीति से दूर नजर आ रहे हैं। क्या यह सदमा बड़ा है या उन्हें पार्टी की दुर्गति का अहसास हो गया है?
जवाब
लोकतंत्र में बदलाव जरूरी हैं, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रह सकता है। कमलनाथ जी हताश या निराश नहीं हैं।

सवाल
बिहार में एसआईआर (Standardized Information Register) का विरोध कांग्रेस ने किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब चुनाव आयोग देशभर में इसे लागू करने जा रहा है। पार्टी के मुद्दे परिणाममूलक क्यों नहीं हैं?
जवाब
एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें आधार कार्ड को शामिल न करना कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि सही और निष्पक्ष वोटर लिस्ट बने।

सवाल 
शिवपुरी नगर पालिका के भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस भाजपा उपाध्यक्ष और निर्दलीय पार्षद के पीछे खड़ी नजर आ रही है। इसे आप कैसे देखते हैं?
जवाब
इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ही जवाब देंगे।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह सहित कई कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!