10 दिन की बच्ची की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए !

Edited By meena, Updated: 10 Sep, 2020 04:10 PM

police busts the child thief gang in indore

10 दिन की मासूम बच्ची का सौदा 1 लाख 20 हजार में तय हुआ। इससे पहले की मासूम बेची जाती महिला थाना पलासिया की टीम ने उस गिरोह को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची समेत एक महिला और पुरुष को गिफ्तार किया है। इंसानियत को शर्मसार करने...

इंदौर(सचिन बहरानी): 10 दिन की मासूम बच्ची का सौदा 1 लाख 20 हजार में तय हुआ। इससे पहले की मासूम बेची जाती महिला थाना पलासिया की टीम ने उस गिरोह को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने बच्ची समेत एक महिला और पुरुष को गिफ्तार किया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है।

PunjabKesari

पूरा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के रानी सती गेट का है। जहां ईवा वेलफेयर सोसाइटी समाजसेवी अध्यक्ष भारती द्वारा महिला थाना पुलिस को शिकायत की गई कि एक महिला और पुरुष द्वारा बच्ची को बेचने के लिए सौदा किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल महिला थाना पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपियों का इंतजार किया। जैसे ही यह गिरोह बच्चे का सौदा करने रानी सती गेट के पास पहुंचे पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से एक महिला व एक पुरुष को अपनी गिरफ्त में लिया है। वही 10 दिन की बच्ची को बरामद कर बाल कल्याण समिति के हवाले कर एम वाय अस्पताल के चाचा नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

PunjabKesari
जहां मेडिकल की एक टीम उसका देख रहे कर रही है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शिल्पा और मनीष निवासी परदेशीपुरा रहना बताया है। दोनों ही आरोपी पेशे से मेडिकल स्टाफ से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से बच्ची के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है कि वह यह बच्ची किससे और कहां से लेकर आए थे। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पूर्व में भी कई बच्चियों को पैसे की लालच में गिरोह ने बेचने का काम किया है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!