साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- विदेशी मां का पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2023 06:21 PM

sadhvi pragya thakur targeted rahul gandhi

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विदेशी मां की कोख से पैदा हुआ बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता

भोपाल(विवान तिवारी) : भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विदेशी मां की कोख से पैदा हुआ बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी को धिक्कारती हूं। राहुल गांधी भारत के नहीं हैं मान लिया हमने अब इन्हें राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से बाहर निकाल कर फेंक देना चाहिए। सब कुछ अच्छा है लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सब कुछ अच्छा चल रहा है लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं। संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे, कार्य ज्यादा होंगे तो हमारा तो अस्तित्व बचेगा ही नहीं तो उनका तो अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है लेकिन अब उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होते जा रही है।

तो सीधा सा है कि आप देश के नेता हैं आपको जनता ने चुना है और अब आप जनता का अपमान कर रहे हैं। आप देश का अपमान कर रहे हैं। आप भारत के नहीं हो मान लिया हमने क्योंकि जो आपकी माताजी है वह इटली की है हमने नहीं कहा यह चाणक्य ने कहा है विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता यह राहुल गांधी ने तय कर दिया।

भारत की संसद में भारत की जनता ने आपको सांसद चुना इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही आपने देश को खोखला कर दिया। आप विदेशों में बैठ करके कहते हो हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। मैं राहुल गांधी को धिक्कारती हूं और इन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसे राजनीति कर रहे हैं और अब इन्हें राजनीति करने का अवसर नहीं देना चाहिए। इन्हें देश से निकाल कर फेंक देना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!