Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Apr, 2026 05:49 PM

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भोपाल सर्किल द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय ऑडिटोरियम में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण...
भोपाल: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भोपाल सर्किल द्वारा 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय ऑडिटोरियम में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।
इस अवसर पर सेवा के महासचिव श्री दिनेश कुमार खसारिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया और डॉ. अंबेडकर के महिला सशक्तिकरण सहित उनके महत्वपूर्ण योगदानों पर प्रकाश डाला। मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रभाष कुमार सुबुद्धि ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचार समानता, एकता, आत्मसम्मान और नैतिकता को बैंकिंग कार्य संस्कृति में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सीमा माथुर (सहायक प्राध्यापक, दिल्ली विश्वविद्यालय) एवं डॉ. अरुण खोबरे (सहायक प्राध्यापक, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी विचारधारा की वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य हर्षा रात्रे एवं टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं गीत गायन में राजमंगल सोय, आशीष डागर और कमल गजभिए ने प्रस्तुति दी। कविता पाठ कैलाश मेश्राम द्वारा किया गया और बच्चों के लिए क्विज का आयोजन नीता खरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री रेनुका साहू और सुश्री संगीता खलखो ने किया। कार्यक्रम में लगभग 350 से अधिक अतिथियों की उपस्थिति रही। अंत में एसबीआई एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री हरिसिंह दलोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।