Edited By meena, Updated: 09 Jun, 2025 02:38 PM

इंदौर के कपल राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है..
इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के कपल राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि राजा की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने रची थी। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि सोनम ने अपने पहले प्यार की खातिर राजा को मरवा डाला। सोनम के पिता की माइका बनाने की कंपनी है जिसमें सोनम रघुवंशी एचआर थी और इसी कंपनी में मैनेजर राज कुशवाह उसका क्रश था। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोप यह भी है कि दोनों ने मिलकर सोनम के पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले में 9 जून 2025 को खुलासा हुआ जब मेघालय पुलिस ने दावा किया कि 17 दिन से गायब सोनम ने उतर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया है और कबूल किया है कि उसी ने राजा की हत्या करवाई है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद ही सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। हालांकि सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा कि राज कुशवाह का हाथ नहीं हो सकता है, वह हर दिन कंपनी में ड्यूटी आ रहा था और शनिवार को भी राज ड्यूटी पर आया था।
राज सोनम से 5 साल छोटा है और दोनों आसपास ही रहते थे। बाद में राज कुशवाह ने वहां से घर खाली कर दिया था। सोनम के पति की हत्या में शामिल होने की खबर के बाद उसके परिवार वालों ने घर का दरवाजा बंद कर लिया है।