महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान BJP नेता ने लगाई PM से गुहार, बोले- सुसाइड ही अब आखिरी रास्ता

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Sep, 2025 06:19 PM

troubled by a woman s blackmailing a bjp leader appealed to the pm saying suic

मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिला संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मुक्तेश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। जैन का कहना है कि एक महिला ने उनसे उधार के नाम पर लाखों रुपये लिए और अब रकम लौटाने...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिला संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक मुक्तेश जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है। जैन का कहना है कि एक महिला ने उनसे उधार के नाम पर लाखों रुपये लिए और अब रकम लौटाने के बजाय ब्लैकमेल कर झूठे आरोप लगा रही है। न्याय न मिलने पर उन्होंने आत्महत्या को ही आखिरी रास्ता बताया है।


महिला ने लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, हाल ही में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता मुक्तेश जैन पिछले चार साल से उसे पत्नी बनाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहे हैं। इस दौरान उसके दो बार गर्भपात भी कराए गए। महिला का कहना था कि अब जैन शादी से मुकर गए हैं।


नेता का पक्ष- 85 लाख से ज्यादा लिए, अब ब्लैकमेलिंग
जांच शुरू होने से पहले ही मुक्तेश जैन परिवार और परिचित महिलाओं के साथ सामने आए। उन्होंने बताया कि वे परंपरागत रूप से साहूकारी का व्यापार करते हैं और इसका लाइसेंस भी है। महिला के पुश्तैनी मकान और जमीन का सौदा उन्होंने किया था। इसके एवज में महिला को एग्रीमेंट के तहत 9 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। लेकिन सौदे का हवाला देकर महिला अब तक उनसे 85 लाख 88 हजार रुपये ले चुकी है। जैन का आरोप है कि जब उन्होंने मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए कहा तो महिला पीछे हट गई और पैसे लौटाने से भी इंकार कर दिया। उल्टे वह 50 लाख रुपये और मांगने लगी। ब्लैकमेलिंग में विफल होने पर उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज करा दी।


पहले भी दर्ज हुई FIR
मुक्तेश जैन ने बताया कि महिला पर पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। साल 2022 में थाटीपुर थाने में उसके खिलाफ FIR हुई थी और कई मामले अभी जांच में लंबित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अपने पति से हुए बच्चे को भी उनका बता रही है, जो सरासर झूठ है। इसके लिए उन्होंने डीएनए टेस्ट की मांग की है।


आत्महत्या की चेतावनी
मुक्तेश जैन ने कहा कि हाल ही में नंदिनी परिहार के पति अरविंद ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। वे खुद बीजेपी कार्यकर्ता हैं और किसी की हत्या नहीं कर सकते, लेकिन अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!