खौफनाक मंजर...चंबल नदी के पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटका ट्रक, कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2025 04:51 PM

मध्य प्रदेश के भिंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर चंबल नदी...
भिंड (देवेश चतुर्वेदी) : मध्य प्रदेश के भिंड में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर चंबल नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा हवा में लटक गया। गनिमत रही कि ट्रक में लगी ट्रॉली का हिस्सा पुल के ऊपर ही रुक गया और ट्रक नदी में गिरने से बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में गिट्टी लोड थी जिसकी वजह से ट्रॉली आगे की तरफ नहीं गई।
घटना के बाद टोल संचालित कर रही PNC कंपनी ने मौके पर तुरंत दो हाइड्रा मशीनों को भिजवाया, ट्रक के हवा में लटके हिस्से से ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे के बाद नेशनल हाईव 719 पर लगभग 4 घंटे जाम लगा रहा।

मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। घटना भिंड के फूप थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही व उत्तरप्रदेश के इटावा अंतर्गत बढ़पुरा थाना अंतर्गत बने चंबल नदी पुल की है।
Related Story

पवैया की ताजपोशी से बदलेंगे चंबल अंचल के समीकरण, 8 साल बाद राजतिलक राजनीति का लिखने जा रहा नया...

अभी भी बच सकती है भारती की विधायकी! जानिये कैसे?

EWS Certificate पर उठे सवाल, IPS अधिकारी पर लटक रही डिमोशन की तलवार, जांच जारी

MP में हिलाने वाला कांड,पत्नी और 3 बेटियों को कमरे में ताला लगाकर खुद दूसरे कमरे में जाकर पिता फंदे...

बीजेपी पार्षद की सरेआम गुंडागर्दी! सरकारी गाड़ी तोड़ी और कर्मचारियों को भी पीटा

सीधी में खनन माफिया बेलगाम: सोन नदी घाट पर टीम पर हमला, वीडियो आया सामने

तेज रफ्तार पिकअप ने IAS की कार को उड़ाया, शराब के नशे में था चालक

इंदौर को मिली ‘उड़ान’ की सुपरपावर: CM मोहन यादव ने किया वर्ल्ड क्लास टर्मिनल-1 का लोकार्पण, हवाई...

तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक में घुसी,कांस्टेबल की मौत, SP स्टेनो घायल, घर का इकलौता बेटा था आरक्षक

CM मोहन ने एक बार कहने पर पूरी कर दी किसान की मुराद,प्रोटोकॉल तोड़कर घर पहुंचे, चारपाई पर बैठकर...