Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 08:23 PM

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जहां घनश्याम यादव अपने भांजे की मेहंदी की...
बड़वानी/खरगोन (संदीप/रामेश्वर) : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां भांजे की शादी में डांस कर रहे मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जहां घनश्याम यादव अपने भांजे की मेहंदी की रस्म में पत्नी के साथ परफॉर्म करते करते ऐसे गिरे कि फिर उठ न पाए। डांस करते करते मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो...
खरगोन जिले के ओझरा गांव में मेहंदी की रस्म के दौरान मृतक मामा घनश्याम यादव अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर कर रहे थे डांस

जानकारी के मुताबिक, बड़वानी के गांव पिपलुद के रहने वाले घनश्याम खरगोन जिले के ओझरा में अपने भांजे की शादी में पहुंचे थे। जहां कल रात को मेहंदी की रस्म में भव्य कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे के मामा घनश्याम यादव को नाचते समय हार्ट अटैक आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई जिनका गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार किया गया है।