Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Jun, 2026 03:51 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। यहां प्रगति नगर में एक 12 साल की मासूम छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अभागे परिवार पर...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। यहां प्रगति नगर में एक 12 साल की मासूम छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अभागे परिवार पर दुखों का पहाड़ महज चार महीने पहले ही तब टूटा था, जब बच्ची के पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। मां मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रही थी। कल शाम जब मां राशन और सब्जी लेकर घर लौटी, तो घर में बेटी की लाश फंदे पर लटक रही थी।
12 वर्षीय राधिका पिता दिवंगत राकेश ने मंगलवार की शाम अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। राधिका ने इसी साल एक सरकारी स्कूल से पांचवीं कक्षा की परीक्षा पास की थी और वह आगे पढ़ने के सपने देख रही थी। लेकिन किसे पता था कि उसकी जिंदगी का सफर यहीं थम जाएगा। घटना के वक्त राधिका की मां अपनी बड़ी बेटी के साथ काम पर गई हुई थी। वह एक स्कूल में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने का काम करती है। घर पर राधिका के साथ उसके दो छोटे भाई-बहन थे, जो घर के बाहर खेल रहे थे।
शाम को जब राधिका काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी छोटी बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज या हलचल न होने पर जब मासूम बहन ने दरवाजे की दरार से झांका, तो उसकी चीख निकल गई। उसकी बड़ी बहन राधिका फंदे पर लटकी हुई थी। मासूमों का रोना सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और एरोड्रम पुलिस को सूचित किया। इसी बीच, शाम को मजदूरी के पैसे मिलने के बाद बाजार से बच्चों के लिए राशन और सब्जी खरीदकर लौट रही मां जैसे ही घर की दहलीज पर पहुंची, वहां लगी भीड़ और बेटी की लाश देखकर वहीं बेसुध हो गई।
पड़ोसियों और पुलिस के मुताबिक, परिवार पिछले कुछ समय से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा था। महज चार महीने पहले ही राधिका के पिता राकेश का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद से ही 12 साल की राधिका गुमसुम रहने लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या पिता की मौत का सदमा या घर के हालात इस आत्मघाती कदम की वजह बने।