लापरवाह ऑटो चालकों पर गिरी गाज, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 40 का कटा चालान

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2019 03:46 PM

40 irresponsible auto drivers challans under traffic rules

होशंगाबाद जिले में पिछले कुछ समय से ऑटो रिक्शा चालकों की लगातार मिल रही शियाकतों के चलते ऑटो चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसमें करीब 40 लापरवाह ऑटो चालकों का चालन काटा गया...

होशंगाबाद(गजेंद्र राजपूत): होशंगाबाद जिले में ऑटो रिक्शा चालकों की लगातार मिल रही शियाकतों के चलते मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसमें करीब 40 लापरवाह ऑटो चालकों का चालन काटा गया। इनमें एनएमवी कॉलेज, भोपाल तिराहा, मालाखेडी तिराहा और ट्रैफिक थाने के सामने खड़े 40 आटों पर कार्रवाई की गई है। सभी आटों को ट्रैफिक थाने में खड़ा किया गया है। 

PunjabKesari

दरअसल, एसपी एमएल छारी के निर्देश पर एडीशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने यातायात विभाग को चैकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। इसके तहत करीब 35 से 40 आटो चालकों पर कार्रवाई कर ट्रैफिक थाने में खड़ा कर दिया गया। इन ऑटो चालकों में किसी के पास लाईसेंस तो किसी के पास बीमा नहीं था और आटों चलाते समय आटों चालक ड्रेस भी नहीं पहन रखी थी। 
PunjabKesari

डीएसपी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि आज शांति समिति की बैठक में निर्देश मिले है कि शहर में लगातार चैकिंग करे। नवरात्रों के पर्व पर शहर में भीड़भाड़ रहेगी। इसी लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!