5 नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के घर ज्वैलरी सहित लाखों के समान पर किया हाथ साफ

Edited By meena, Updated: 30 Jul, 2019 12:02 PM

5 masked criminals cleaned house merchant millions dollars including jewelery

शिप्रा थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी टू में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर हथियार के दम पर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों के समान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके...

इंदौर: शिप्रा थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी टू में चोरों ने एक वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर हथियार के दम पर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों के समान पर हाथ साफ किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

वहीं परिवार के सदस्य रानी ने पुलिस को बताया कि वारदात के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे। चोरों की आहट सुनकर सारा परिवार जाग गया। चोरों ने सारे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए की सामान पर हाथ साफ किया। वहीं इसका विरोध करने पर चोरों ने घर के एक सदस्य के साथ मारपीट की। चोरों के जाने के बाद घायल सदस्य को निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!