नाजायज संबंधों के कारण ब्लैकमेल हो रहे एक ही परिवार के 6 लोगों ने पिया जहर, पिता-पुत्री की मौत

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2019 04:50 PM

6 people from the same family drank poison

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महका गांव के एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जहर पी ली। इनमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घर का मुखिया सुखराम पेशे से किसान था। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है...

सागर: सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के महका गांव के एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जहर पी ली। इनमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घर का मुखिया सुखराम पेशे से किसान था। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जो किसान ने अपनी बेटी से लिखवाया था, जिसमें जहर पीने का मुख्य कारण नजदीकी रिश्ते दार से नाजायज संबंध बताए है।

PunjabKesari

दरअसल, किसान के नजदीकी रिश्तेदार की पत्नी से नाजायज संबंध थे। एक महीने पहले उसके पति ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद वह एफआईआर की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांग रहा था। लेकिन सुखराम (किसान) इतने पैसों का प्रबंध न कर सका तो उसने नहीं थे। तो सुखराम ने सारी बात अपनी 30 वर्षीय पत्नी सुमन को बताई। उसने भी ब्लैकमेलर से बात की लेकिन वह नहीं माना और शुक्रवार तक पैसे देने का दवाब डालने लगा। बदनामी के डर से सुखराम ने सबकी चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और बाद में बचा हुआ जहर खुद पी लिया।

वहीं मामले की जांच कर रहे एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। केस में जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!