सर्राफा कारोबारी और माता पिता के खिलाफ 75 लाख का मुकदमा दर्ज

Edited By meena, Updated: 29 Jul, 2019 04:44 PM

75 lakh cases filed against gold trader and parents

रविवार को सर्राफा कारोबारी विमल जैन, व माता - पिता अजीत जैन व पुष्पा जैन के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने 75 लाख की धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह आरोपी से पैसा मांगता है तो उसे गोली मारने की...

ग्वालियर: रविवार को सर्राफा कारोबारी विमल जैन, व माता - पिता अजीत जैन व पुष्पा जैन के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने 75 लाख की धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह आरोपी से पैसा मांगता है तो उसे गोली मारने की धमकी देते हैं। वहीं, पुलिस ने भी केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरु कर दी है।

PunjabKesari

टीआई वायएस तोमर ने कहा कि सिटी सेंटर निवासी जसविंदर पाल सिंह पुत्र इंदर सिंह ज्ञानी ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि विमल ज्वैलर्स के मालिक अजीत जैन, उनके बेटे विमल जैन ने कारोबार के लिए 75 लाख रुपए लिए थे। इन्होंने उधार ली गई राशि एक निश्चित तारीख को लौटाने का वादा कर अपने चेक दिए थे। लेकिन जब चेक भुगतान के लिए लगाए तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने पर वे बगैर भुगतान के वापस आ गए। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!