Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 May, 2026 04:06 PM

MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम और भोपाल के नामी डॉक्टर अभिनीत गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला कारोबारी ने उन पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।...
MP Desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' फेम और भोपाल के नामी डॉक्टर अभिनीत गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला कारोबारी ने उन पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने मंदिर में झूठी शादी रचाई। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए। गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात कराया गया। साथ ही उसके साथ रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जयपुर निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह पेशेवर सराफा कारोबारी है। वर्ष 2025 में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। इसी बीच अपने भाई के कहने पर भोपाल स्थित 'पॉइजन स्किन क्लीनिक' में इलाज कराने आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात डॉक्टर अभिनीत गुप्ता से हुई। दोनों में बातचीत के बाद अच्छी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। तभी अभिनीत गुप्ता ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बताया कि अभिनीत ने उसे अपने परिजनों से मिलवाने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह उसे उज्जैन ले गया, जहां महाकाल मंदिर में उसने महिला की मांग भरकर शादी का नाटक किया।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर अभिनीत गुप्ता ने कई बार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी गई। महिला का गंभीर आरोप है कि मामले में शिकायत पर पुलिस ने भी उसका साथ नहीं दिया। बल्कि इसकी जानकारी डॉक्टर अभिनीत गुप्ता को दे दी। जिस पर डॉक्टर ने उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।