मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की कार में भीषण आग, 5 लोग जिंदा जले, केवल हड्डियां मिली; मां वैष्णो के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 10:07 AM

a car carrying pilgrims from madhya pradesh caught fire burning five people al

MP Desk: इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की कार में भीषण आग लगी है। घटना में 5 लोग जिंदा जले है। पुलिस को लोगों की केवल हड्डियां मिली है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी मां वैष्णो के...

MP Desk: इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं की कार में भीषण आग लगी है। घटना में 5 लोग जिंदा जले है। पुलिस को लोगों की केवल हड्डियां मिली है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। सभी मां वैष्णो के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई है। जहां बुधवार देर रात 11 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान कार में एमपी निवासी 5 लोग मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी पांच लोग जिंदा जल गए। जबकि कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई। बताया गया कि कार में से केवल लोगों की हड्डियां मिलीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक कार सवार सभी लोग श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाले थे। मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। परिवार ने यात्रा के लिए एक टैक्सी बुक की थी। यात्रा पूरी करने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना में गंभीर घायल चालक को जयपुर रेफर किया है। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।

घटना में मृतकों की पहचान चैनपुरा निवासी संतोष (35), पत्नी शशि (30) सास पार्वती (55) सहित दो नाबालिगों के रूप में हुई है। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रसत हुआ है। जबकि शवों की केलव हड्डियां बची है। पुलिस ने पहचान के लिए डीएनए जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!