दोस्त ने महिला को रूम पर मिलने बुलाया, डरा - धमकाकर किया दुष्कर्म

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Dec, 2024 10:30 AM

a case of rape with a woman came to light in gwalior

ग्वालियर जिले में एक युवक ने महिला के साथ रेप किया है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक ने महिला के साथ रेप किया है। यह घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है यह घटना 4 दिसंबर की है महिला 7 दिसंबर को थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसके मकान के पास किराए से कमरा लेकर एक व्यक्ति रहता है और पिछले 3 महीने से उनके बीच दोस्ती थी। 4 दिसंबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया जब महिला आरोपी के रूम पर पहुंची तो आरोपी रूम में अकेला था और उसने महिला के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दी।

विरोध करने पर जान से मारने की महिला को धमकी दी गई, इसके बाद आरोपी ने बंधक बनाकर महिला के साथ रेप किया। इसके बाद महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है, पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके रूम पर पहुंची लेकिन वह रूम पर ताला लगाकर फरार हो गया है। अभी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!