MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई ASI, TI और SI समेत कई अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Jun, 2026 05:43 PM

a major administrative reshuffle has been announced in madhya pradesh a list of

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 164 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी): मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 164 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

थाना-चौकी स्तर तक हुआ बदलाव  
जारी की गई तबादला सूची में सूबेदार, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। यह तबादला जिले के लगभग सभी प्रमुख थाना क्षेत्रों और चौकियों को प्रभावित करेगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार तबादलों का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से ऊर्जा भरना, थानों में स्टाफ का संतुलन बनाना और फील्ड अनुभव को ध्यान में रखते हुए पदस्थापनाएं करना है।

PunjabKesari

PunjabKesari

कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत  
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाने और आमजन को त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।

PunjabKesari
तबादला प्राप्त अधिकारियों-कर्मचारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। खंडवा जिले में आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस विभाग में यह बड़ा बदलाव अहम माना जा रहा है।

PunjabKesari


PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!