भोपाल में मानसिक रूप से बीमार युवक ने किया सुसाइड, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Nov, 2024 11:55 PM

a person hanged himself in bhopal

भोपाल जिले में आने वाले रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया, उसका शव घर के पीछे आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला आपको बता दें कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक राम मानसिक रूप से बीमार था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़झिरी गांव के रहने वाला जगदीश घर से निकला था और रात तक घर नहीं पहुंचा जो परिजनों ने उसे तलाश किया।

 उसका कुछ पता नहीं चला जिसके बाद घर के पीछे आम के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला बताया जा रहा है कि जगदीश कोई काम नहीं करता था और उसके पिता ने मरने से पहले सारी संपत्ति भी बेच दी थी। जगदीश अपने बड़े पापा के यहां रहता था, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी जगदीश तनाव में चल रहा था पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!