दर्दनाक हादसा: टाइल्स से भरा ट्रक पिकअप पर पलटा, तीन की मौत

Edited By meena, Updated: 13 Jan, 2026 11:56 AM

a truck loaded with tiles overturned onto a pickup truck in ratlam killing thre

मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रतलाम-झाबुआ मार्ग पर ग्राम उंडवा के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन...

रतलाम : मध्यप्रदेश के रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रतलाम-झाबुआ मार्ग पर ग्राम उंडवा के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टाइल्स से भरा एक ट्रक कोयला घाटी की चढ़ाई पर असंतुलित हो गया और पीछे आ रहे एक अन्य वाहन पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बिलपांक थाने के प्रभारी निरीक्षक अयूब खान ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे हादसे की सूचना मिली।

झाबुआ से रतलाम की ओर आ रहा ट्रक चढ़ाई के दौरान नियंत्रण खो बैठा और पीछे अंडों की खाली ‘क्रेट' लेकर आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। उन्होंने कहा कि ट्रक को वाहन पर से हटाने के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी मशीन की मदद ली गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में दबे तीनों शव बाहर निकाले गए और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाज (48), जफर (52) तथा अब्दुल हमीद (50) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!