Edited By Desh Raj, Updated: 26 Feb, 2026 09:18 PM

मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक टीआई के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। दरअसल एक आटो को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। मौके पर से ट्रक चालक को भाग गया लेकिन क्लीनर उनके हाथों आ गया। वहां मौजूद लोगों ने क्लीनर को पकड़कर...
(शिवपुरी): मध्यप्रदेश के शिवपुरी से एक टीआई के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। दरअसल एक आटो को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। मौके पर से ट्रक चालक को भाग गया लेकिन क्लीनर उनके हाथों आ गया। वहां मौजूद लोगों ने क्लीनर को पकड़कर पीटना शुरु कर दिया । इसी दौरान वहां से पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई कार से जा रहे थे, उन्होंने वहां पर विवाद होता देख क्लीनर को भीड़ से बचाने की कोशिश की लेकिन नशे में धुत्त क्लीनर ने टीआई से ही बदतमीजी कर डाली और टीआई का कॉलर तक पकड़ लिया ।
टीआई रविशंकर कौशल का क्लीनर ने पकड़ा लिया कॉलर
जानकारी के मुताबित शहर के देहात थाना अंतर्गत शारदा सॉल्वेंट फैक्ट्री के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में ऑटो सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के क्लीनर को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। लोगों ने क्लीनर से मारपीट करनी शुरु कर दी। तभी पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई रविशंकर कौशल वहां से अपनी कार से गुजर रहे थे। कौशल ने कार रोककर क्लीनर को भीड़ से बचाने की कोशिश की लेकिन उल्टे क्लीनर ने टीआई से ही अभद्रता कर डाली।
टीआई भीड़ से क्लीनर को बचाने के लिए बीच में पड़े लेकिन क्लीनर ने टीआई से ही अभद्रता कर दी। नशे में धुत क्लीनर ने तो टीआई रविशंकर कौशल का कॉलर तक पकड़ लिया। लेकिन टीआई ने रविशंकर ने संयम बरतते हुए खुद को छुड़ाया और फिर घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया।
वहीं दूसरी ओर देहात थाना पुलिस नशे में धुत्त क्लीनर को अपने साथ थाने ले आई और टीआई से अभद्रता करने पर केस दर्ज किया है। शराब के नशे में धुत ट्रक क्लीनर विकास धाकड़ बैराड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।