बिना ड्राइवर बेकाबू होकर दौड़ा यूरिया से भरा ट्रक, गाय की मौत, चपेट में आए कई वाहन
Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2024 07:30 PM

गुना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ऊमरी गांव में उस समय हड़कंच मच गया जब एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही बाजार में दौड़ने...
गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ऊमरी गांव में उस समय हड़कंच मच गया जब एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही बाजार में दौड़ने लगा और देखते ही देखते कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक गाय को कुचल दिया। ट्रक का रौद्र रूप देखकर गांव के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को गुना से यूरिया की खेप लेकर बमोरी जा रहा ट्रक क्रमांक यूपी 77 एन 9534 दोपहर 2 बजे ऊमरी पहुंचा था। ट्रक का चालक ऊमरी में रुककर नाश्ता करने के लिए होटल पर चला गया। अचानक ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई और वह तेज गति से अपने आप ही चलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने सबसे पहले एक गाय को रौंदा, इसके बाद हाथ ठेला को टक्कर मारी, एक बोलेरो वाहन को साइड से टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।
ट्रक का रौद्र रूप देखकर पूरे बाजार में हड़कंच देखने को मिला। लोग अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए यहां-वहां भागने लगे। इसी बीच लोगों के आक्रोश से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन जिन लोगों का नुकसान हुआ था वे ऊमरी पुलिस चौकी पहुंच गए और ट्रक चालक से अपनी नुकसान की भरपाई करने की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दुर्घटना में मारी गई गाय का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कुछ आवेदकों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Related Story

तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक में घुसी,कांस्टेबल की मौत, SP स्टेनो घायल, घर का इकलौता बेटा था आरक्षक

मुस्लिम कमेटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग, कहा- BJP नेता मांग तो करते हैं...

महिला ने वरिष्ठ IPS पर लगाए न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के आरोप

हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकारा: नियमों की जानकारी नहीं, बिना सोचे-समझे आदेश देती हैं

ईंधन वितरण पर नए नियम लागू: बिना अनुमति उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल

MP में एक और संगीन कांड, प्रदेश BJP मीडिया प्रभारी के ड्राइवर पर फायरिंग, 3 घायल, लड़की पर गोली...

प्रदेश में BJP की बढ़ी ताकत, पार्टी विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने थामा भगवा...

Gold Price Crash: धड़ाम होकर गिरा सोना, 1983 जैसी बड़ी गिरावट के बन रहे हालात!

Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज...

पेट्रोल नहीं मिला तो Bike छोड़ घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचा कर्मचारी,शहर की सड़क पर नजारा देख लोग...