पुलिस से परेशान युवती टावर पर चढ़ी, देखिए Video

Edited By meena, Updated: 09 Oct, 2020 06:45 PM

a woman harassed by police climbed the tower see video

आपने एक तरफा प्यार में टावर पर चढ़े सनकी आशिकों के बारें में तो कई बार सुना होगा, लेकिन एक लड़की टावर पर चढ़ी हो ये पहली बार सुनोंगे। जी हां यह अजीबोगरीब मामला राजधानी भोपाल में देखने को मिला जहां पुलिस से परेशान एक युवती टावर पर चढ़ गई। उसका आरोप...

भोपाल(इजहार हसन खान): आपने एक तरफा प्यार में टावर पर चढ़े सनकी आशिकों के बारें में तो कई बार सुना होगा, लेकिन एक लड़की टावर पर चढ़ी हो ये पहली बार सुनोंगे। जी हां यह अजीबोगरीब मामला राजधानी भोपाल में देखने को मिला जहां पुलिस से परेशान एक युवती टावर पर चढ़ गई। उसका आरोप है कि कोहेफिजा थाने में होमगार्ड जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ की है लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है। 


PunjabKesari

दरअसल, शुक्रवार शाम को एक 27 साल की लड़की सीएम हाउस के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 80 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंचने पर लोगों की नजर उस पर पड़ी। लड़की कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। उसे नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित लड़की जहांगीराबाद में रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। उसके दोस्त ने बताया कि आकाश नाम के होमगार्ड से लड़की की जान-पहचान है। वह एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। लड़की ने आकाश को 60 हजार रुपए उधार दिए थे। पांच दिन पहले उसने वीआईपी रोड पर उसके साथ गलत हरकत भी की।

PunjabKesari

लड़की ने कोहेफिजा पुलिस थाने में होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद से ही पुलिस उसे परेशान कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की जगह उस पर ही मामला वापस लेने का दबाव डाल रही है। इसी से परेशानी होकर वह शाम करीब 4 बजे पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!