दोस्त की बारात में नाचते नाचते युवक को आया हार्ट अटैक, अचानक गिरा, फिर नहीं उठा (video)

Edited By meena, Updated: 19 Jan, 2023 02:24 PM

दोस्त की शादी में नाचते नाचते एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही वह गिरा साथी उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

रीवा(सुभाष मिश्रा): दोस्त की शादी में नाचते नाचते एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जैसे ही वह गिरा साथी उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अभय साचन पिता मूलचंद्र 32 वर्ष निवासी विकास कालोनी थाना नौवस्ता जिला कानपुर उतर प्रदेश से वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व रीवा आया था। रात में बारात जनमास से विवाह घर जा रही थी ब्याहने निकली सभी बाराती गानों पर झूम रहे थे। घर के पास ही नाचते नाचते युवक अचानक नीचे गिर गया। उसके सीने में काफी तेज दर्द हो रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने से बारातियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!