कई कर्मचारियों को कट्टे की नोक पर बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, आरोपी यज्ञनारायण यादव पर मामला दर्ज

Edited By Devendra Singh, Updated: 20 May, 2022 04:33 PM

accused hostage electricians on gunpoint in rewa

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के भौखरीकला गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर गांव पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को मुक्त कराया।

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा के गढ़ थाना अंतर्गत भौखरीकला गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर गांव पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को मुक्त कराया। बिजली कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल आरोपी फरार है।

PunjabKesari

बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग कर रहा था आरोपी यज्ञनारायण यादव

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि भौखरीकला गांव के ही रामसिया यादव ने सीएम हेल्पलाइन में कुछ लोगों द्वारा बिजली चोरी की शिकायत की थी। इसी शिकायत की जांच करने विभाग के 11 कर्मचारी गुरुवार की दोपहर गांव गए थे। जहां गांव के एक व्यक्ति यज्ञनारायण यादव एवं उसके सहयोगियों ने बिजली कर्मचारियों को कट्टे की नोक पर घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही शाम को गांव पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मचारियों को मुक्त कराया। पुलिस के आने की आहट पाते ही आरोपी मौके फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

बिजली विभाग के कर्मचारी जब गांव पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आरोपी बिना बिजली कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही एक मोटर पंप भी पाया गया, जिसका कनेक्शन आरोपी के पास नहीं था। इसकी जानकारी लेने जब कर्मचारी आरोपी के पास पहुंचे तो उसने विभाग के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। भौखरीकला गांव में बिजली कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!