Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Sep, 2026 03:24 PM

भोपाल (इजहार खान): कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए की फड़ पर हुई पुलिस कार्रवाई का असर अब थाना प्रभारी तक पहुंच गया है। मामले में डीसीपी आयुष गुप्ता ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात सिंह गोंड को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी...
भोपाल (इजहार खान): कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए की फड़ पर हुई पुलिस कार्रवाई का असर अब थाना प्रभारी तक पहुंच गया है। मामले में डीसीपी आयुष गुप्ता ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात सिंह गौड़ को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने साफ कर दिया है कि पुलिसिंग में किसी भी तरह की लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत भोपाल में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पुलिस विभाग की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि जहां पुलिसिंग में लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में थाना स्तर पर भी बदलाव किए जा रहे हैं।
इससे पहले स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी को ऐसे ही मामले में थाना प्रभारी पद से हटाया गया था। अब कोतवाली थाना प्रभारी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में यह चर्चा तेज है कि थाना स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।