MP में कर्ज के बोझ तले एक और किसान ने दी जान

Edited By suman, Updated: 07 Jun, 2019 01:27 PM

another farmer s life taken by mp in debt

एमपी में किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब बड़वानी में एक अधेड़ किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान पर करीब पौने दो लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसे सोसाइटी की तरफ से नोटिस जारी किया गया था।

बड़वानी: एमपी में किसानों की आत्महत्या का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब बड़वानी में एक अधेड़ किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान पर करीब पौने दो लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसे सोसाइटी की तरफ से नोटिस जारी किया गया था।
 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार ठीकरी थाना क्षेत्र के गांव घट्टी निवासी मन्नालाल चौहान ने दो दिन पहले अपने गृह ग्राम घट्टी में कीटनाशक पी लिया था। उसकी गुरूवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मन्नालाल लाल के पुत्र प्रवीण ने बताया कि उसके पिता पर कर्ज था। वहीं आदिम जाति सहकारी समिति दवाना के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने बताया कि मन्नालाल ने मार्च 2018 के बाद सोसाइटी से करीब एक लाख 80 हजार रुपए का कर्ज लिया था, जो उसे मार्च 2019 तक चुकाना था। पैसों के अभाव से परेशान होकर किसान  ने मौत को गले लगा लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!