भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, मुंगावली का यह दिग्गज नेता ज्वाइन करेगा कांग्रेस

Edited By meena, Updated: 22 Mar, 2023 05:25 PM

ashoknagar congress breaks into bjp s citadel

अशोकनगर में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने बड़ी सेंध लगाई है। जिले के मुंगावली क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता के पुत्र कांग्रेस की सदस्यता लेने की तैयारी में हैं

अशोकनगर (मोहन कुशवाह) : अशोकनगर में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने बड़ी सेंध लगाई है। जिले के मुंगावली क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता के पुत्र कांग्रेस की सदस्यता लेने की तैयारी में हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व दिग्गज भाजपा नेता स्व. देशराज सिंह के पुत्र यादवेंद्र यादव कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे भोपाल में वरिष्ठ कांग्रेसजन के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। वाहनों के काफिले के साथ रवाना हो गए।

PunjabKesari

बता दें कि पूर्व विधायक स्व. देशराज सिंह ने लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया से टक्कर ली थी। स्व. देशराज सिंह यादव नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में बयानों को लेकर सदा चर्चा में रहे।

PunjabKesari

वर्तमान में मुंगावली से विधायक सिंधिया समर्थक ब्रजेंद्र यादव हैं। ब्रजेंद्र यादव प्रदेश सरकार में मंत्री भी है। यादवेंद्र यादव के छोटे भाई अजय प्रताप यादव हैं। उन्हें वर्तमान में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उनके पिता स्व. देशराज सिंह यादव क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। यादवेंद्र का कांग्रेस ज्वाइन करना भाजपा के गढ़ में सेंधमारी करना माना जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो मुंगावली विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बिगड़ने के पूरे आसार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!