सिंगरौली में फूटा राखड़ डैम, गांवों में भरा पानी और राख, बच्चों का रेस्क्यू

Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2019 12:53 PM

ashra dam bursts in singrauli water and ash filled in villages

बुधवार रात को हुई तेज बारिश से जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर एस्सार पावर प्लांट का राखड़ डैम आधी रात को फूट गया। इससे करसुआ राजा, करसुआलाल, खैराही इन गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। ग्रामीणो को तैराक के सहारे सुरक्षित बचा लिया गया।...

सिंगरौली(अनिल सिंह): बुधवार रात को हुई तेज बारिश से जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर एस्सार पावर प्लांट का राखड़ डैम आधी रात को फूट गया। इससे करसुआ राजा, करसुआलाल, खैराही इन गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। ग्रामीणो को तैराक के सहारे सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं 4-5 बच्चों को रेस्क्यू करके निकालना पडा। पूरे इलाके में सिर्फ राख ही राख नजर आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 50 से ज्यादा मवेशी राख के बहाव के बाद से लापता हैं। गांवों और खेतों में पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिंगरौली माडा एसडीएम विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे, माडा थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी बन्धौरा सरनाम सिंह बघेल, खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान, मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का किया मुआयना।

PunjabKesari

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एस्सार कंपनी द्वारा ऐशडैम निर्माण कार्य में घटिया किस्म का मैटेरियल प्रयोग कराया गया है। जिसके वजह से डैम टूट गया हैं। अगर इसकी जांच हो तो मामला सामने आ जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!