Edited By Desh Raj, Updated: 06 Feb, 2026 04:49 PM

मध्यप्रदेश के नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान (भईजी) के बेटे गौरव के साथ आज शुक्रवार करीब 11:30 के करीब गांव सगराना में मारपीट की घटना समाने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेती से भरा हुआ डंपर रोक लिया था,
नीमच (मूलचंद खींची): मध्यप्रदेश के नीमच जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान (भईजी) के बेटे गौरव के साथ आज शुक्रवार करीब 11:30 के करीब गांव सगराना में मारपीट की घटना समाने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेती से भरा हुआ डंपर रोक लिया था, उसी बात को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान का बेटा गौरव उनके पिता के सरकारी गनमैन को लेकर पहुंचा।
ग्रामीणों ने स्कार्पियों तोडी, बंदूक छीनी और मारपीट की
लेकिन इस बात से ग्रामीण भड़क गए । ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की और स्कार्पियों गाडी भी तोड़ दी। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि स्कार्पियों में एक 12 बोर बंदूक भी पाई गई है जिसको ग्रामीणों ने छीन लिया है। सगराना गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ तगडा आक्रोश है, वहीं इस मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर रंगदारी का भी आरोप
इधर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान के बेटे गौरव द्वारा पर रंगदारी करने का भी आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि सगराना में निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में बालू और रेत सप्लाई का काम भी गौरव का है। वसौंधिया राजपूत समाज में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। इस घटना को लेकर भाजपा में भी खलबली मची हुई है जबकि सौंधिया राजपूत समाज में भी इस घटना को लेकर हलचल है।
घरवालों का सगराना वासियों पर दादागीरी का आरोप
घायल गौरव के घरवालों ने कहा है कि सगराना में गांववालों की दादागीरी चलती है। गौरव के सिर पर तलवार से हमला किया गया है और वो काफी ज्यादा घायल हुआ है। लिहाजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू को देख रही है।