अतिथि शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर, नियमितीकरण को लेकर DPI ने जारी की नोटिफिकेशन

Edited By meena, Updated: 27 Sep, 2024 01:10 PM

big news related to guest teachers

मध्यप्रदेश में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है...

भोपाल : मध्यप्रदेश में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है। अतिथि शिक्षकों के अब नियमित नहीं किया जाएगा। निराकरण का यह फैसला नियमितीकरण से जुड़ी दायर याचिका हाईकोर्ट के निर्देश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने दिया है। नियमितीकरण को लेकर डीपीआई (DPI) ने कहा है कि शिक्षकों को सीधे नियमित नहीं किया जाएगा बल्कि सीधी भर्ती में 25 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

बता दें कि अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने डीपीआई को याचिका पर निराकरण के आदेश दिए थे। अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की याचिका का निराकरण करते हुए अलग-अलग आदेश जारी किए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!