Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 Mar, 2019 02:15 PM
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा में आतंकियों के पनपने का आरोप लगाया है। राजपूत गुरुवार को सागर जिले के...
सागर: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हमले की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा में आतंकियों के पनपने का आरोप लगाया है। राजपूत गुरुवार को सागर जिले के जैसीनगर में किसान कर्जमाफी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। शाम को संवाददाताओं ने जब उनसे भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत पाकिस्तान कभी नहीं कर सकता। पाकिस्तान एक कायर देश है, वह कायराना हमले करता है।"
पाकिस्तान पर हमला करते-करते राजपूत ने भाजपा पर भी हमला कर दिया। उन्होंने कहा, "आतंकियों के रूप में भाजपा में जो लोग पनपते हैं, उन लोगों ने हम पर और हमारी सेना पर हमला किया, मगर उसका हमारी वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके लिए भारतीय वायुसेना को कांग्रेस पार्टी और देश की जनता सलाम करती है।"
भारत पर आंख उठाने की हिम्मत पाकिस्तान कभी नही कर सकता। पाकिस्तान एक कायर देश है और कायरनुमा हमले करता है। आतंकियों के रूप में जो भाजपा में लोग पनपते हैं उन्होंने हमारे लोगों पर अटैक किया हमारी आर्मी पर अटैक किया लेकिन हमारी वायुसेना ने मुहतोड़ जवाब दिया। उस वायुसेना को कांग्रेस और भारत की जनता सलाम करती है।