चोरी विवाद पर बवाल! भाजपा नेत्री से मारपीट का VIDEO वायरल, बाल खींचे और हाथ मरोड़ा

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Aug, 2026 02:38 PM

bjp leader assault goes viral in ratanpur

जिले के रतनपुर में चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब नए वीडियो सामने आने के बाद फिर चर्चा में है।

बिलासपुर: जिले के रतनपुर में चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब नए वीडियो सामने आने के बाद फिर चर्चा में है। मां महामाया मंदिर के गेट के पास हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वायरल हुए वीडियो में भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की मंडल महामंत्री रेहाना बेगम एक युवक की चप्पल से पिटाई करती नजर आई थीं। अब सामने आए दूसरे वीडियो में कुछ लोग रेहाना बेगम के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक उनका हाथ मरोड़ता नजर आता है, जबकि एक महिला बाल खींचकर थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है।

दुकान से सामान चोरी होने की बात पर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले होटल संचालक तुषार पटेल की दुकान से सामान चोरी हुआ था। इसी मामले को लेकर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी ओर से रेहाना बेगम की फूल दुकान पर काम करने वाले करिया उर्फ मनोज से पूछताछ की गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मामले की जानकारी मिलने पर कर्मचारी मोंटी ने रेहाना बेगम को फोन किया। इसके बाद रेहाना मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद विवाद ने हाथापाई का रूप ले लिया और उन्होंने एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब रेहाना बेगम की पिटाई का VIDEO सामने आया

घटना के दूसरे वीडियो में रेहाना बेगम के साथ कुछ लोगों की झड़प दिखाई दे रही है। रेहाना का आरोप है कि मौके पर मौजूद राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बाल खींचे गए और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया। रेहाना ने राजू शर्मा पर उनका हाथ मरोड़ने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह मंदिर परिसर में फूल बेचने का काम करती हैं और फोन आने के बाद ही विवाद वाली जगह पर पहुंची थीं।

दोनों पक्ष थाने पहुंचे

दूसरी ओर तुषार पटेल के पक्ष का कहना है कि विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। मेघा के भाजपा संगठन से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल हो रहे वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!