निकाय चुनाव से पहले बीजेपी नेता का दावा, कई कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में,लेकिन हमें जरुरत नहीं

Edited By meena, Updated: 01 Mar, 2021 04:27 PM

bjp leader s big statement before the body elections

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टीयों ने अपनी तैयारियां कर ली है। उसी के चलते नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मीडिया से चुनाव को लेकर चर्चा की।...

इंदौर(सचिन बहरानी): नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टीयों ने अपनी तैयारियां कर ली है। उसी के चलते नगर निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने मीडिया से चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में है पर अभी फिलहाल हमें जरूरत नही है।

PunjabKesari

नगरीय चुनाव को लेकर नगरीय चुनाव समिति संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए। साथ ही कहा कि पार्टी नगरीय निकाय में दो घोषणा पत्र जारी करेगी। यह पत्र एक राज्य स्तरीय एक निकाय स्तरीय होगा। इस घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे है। उसी के आधार पर घोषणा पत्र बनेगा। 15 साल के विकास के आधार पर चुनाव में जायेंगे।

PunjabKesari

वही चुनाव में युवाओं को टिकट पर बोले कि जिताऊ प्रत्याशी पहली प्राथमिकता रहेगी। बीजेपी हमेशा दूसरी पंक्ति को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। गुटबाजी को सिरे से खारिज किया है। वही रमेश मेंदोला की नाराजगी को को सिरे नकारते हुए कहा कि बीजेपी ने परिवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!