अपनी ही सरकार से उठ रहा BJP नेताओं का भरोसा! नशाखोरी बंद कराने भगवान के पास पहुंचीं पार्षद

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 08 Sep, 2025 04:30 PM

bjp leaders are losing faith in their own government

ग्वालियर में लगातार बढ़ रही शराबखोरी और नशाखोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वार्ड क्रमांक 58 की BJP पार्षद अपर्णा पाटिल ने गंभीर पहल की है। उन्होंने नगर निगम और आबकारी विभाग को जागरूक करने के साथ-साथ पद्म पूज्य श्री अचलेश्वर महादेव से भी व्यवस्था...

ग्वालियर: ग्वालियर में लगातार बढ़ रही शराबखोरी और नशाखोरी की घटनाओं को रोकने के लिए वार्ड क्रमांक 58 की BJP पार्षद अपर्णा पाटिल ने गंभीर पहल की है। उन्होंने नगर निगम और आबकारी विभाग को जागरूक करने के साथ-साथ पद्म पूज्य श्री अचलेश्वर महादेव से भी व्यवस्था सुधारने का भावनात्मक आग्रह किया।

 

नशाखोरी से असुरक्षित हो रहा माहौल
अपर्णा पाटिल ने अपने पत्र में लिखा कि ग्वालियर के कई सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और नशाखोरी तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति से महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रवृत्ति कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही है और समाज में अपराध, छेड़छाड़ और झगड़ों जैसी घटनाओं को भी जन्म देती है।

PunjabKesari , Aparna Patil, Ward 58, Alcohol Abuse, Drug Abuse, Public Safety, Gwalior News, BJP Councillor, Nagar Nigam, Excise Department, Social Awareness, Mahadev, Law and Order, Anti-Narcotics, Civic Issues

आबकारी विभाग को सख्त निर्देश देने की मांग
पार्षद ने मांग की है कि आबकारी विभाग को तुरंत निर्देश दिए जाएं ताकि शासन के अनुसार शराब बिक्री और सेवन पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी को पूरी तरह रोका जा सके।

महादेव पर जताया भरोसा
पत्र में अपर्णा पाटिल ने भगवान अचलेश्वर महादेव महाराज पर भरोसा जताते हुए लिखा कि 'आप ही शहर की बिगड़ी व्यवस्था को संभाल सकते हैं।' उनका यह कदम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक संगठनों का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है।

कौन हैं अपर्णा पाटिल?
अपर्णा पाटिल भारतीय जनता पार्टी की पार्षद हैं। वे पहले भी शराबखोरी, अव्यवस्था और अन्य सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। उनके कई सार्वजनिक विरोध के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें उन्होंने शराब की दुकानों और नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!