पृथ्वीपुर नगर परिषद में BJP का 42 साल का सूखा खत्म, नीलू केशव खटीक बनी अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2022 05:25 PM

bjp s 42 year drought ends in prithvipur municipal council

निवाड़ी में आखिर भारतीय जनता पार्टी का वनवास खत्म हुआ। 42 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद पृथ्वीपुर में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई। जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की जहां नगर परिषद पृथ्वीपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के...

निवाड़ी(कृष्णकांत बिरथरे): निवाड़ी में आखिर भारतीय जनता पार्टी का वनवास खत्म हुआ। 42 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद पृथ्वीपुर में भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई। जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की जहां नगर परिषद पृथ्वीपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हुए। इनमें भाजपा प्रत्याशी नीलू केशव खटीक अध्यक्ष चुनी गई। उन्होंने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी को तीन वोट से चुनाव हराकर जीत दर्ज की।

PunjabKesari

आपको बता दें कि सन 1982 में पृथ्वीपुर नगर परिषद का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक पृथ्वीपुर नगर परिषद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है लेकिन आज जो चुनाव परिणाम सामने आए। उसमें भाजपा प्रत्याशी नीलू केशव खटीक अध्यक्ष चुनी गई। चुनाव परिणाम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू खटीक ने कहा कि 42 साल वाद नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बना है। वह नगर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!