सूर्य प्रकाश मीणा के पक्ष में उतरे बीजेपी कार्यकर्ता व मीणा समाज के लोग

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 Nov, 2018 06:44 PM

bjp worker in favor of surya prakash meena

जिले की शमशाबाद विधानसभा सीट से दो बार के सिटिंग एमएलए और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा ने इस बार चुनाव ना लड़ने की बात कहकर कल मीडिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक पत्र जारी किया था

विदिशा: जिले की शमशाबाद विधानसभा सीट से दो बार के सिटिंग एमएलए और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा ने इस बार चुनाव ना लड़ने की बात कहकर कल मीडिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक पत्र जारी किया था इसी बात को लेकर आज शमशाबाद के भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोगों ने पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचकर अपना जबरदस्त हंगामा कर अपना विरोध दर्ज कराया।

जनता का कहना था कि हमारे विधायक से जबरिया लेटर लिखा कर टिकट काटा गया है हम इसे सहन नहीं करेंगे और सारे लोग भोपाल जाकर अपने अपने इस्तीफे देंगे साथ ही मीणा समाज इस बार भाजपा को वोट नहीं करेगा और मीणा समाज खुद जिले में उम्मीदवार उतरेगा, आज भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता तथा मीणा समाज के लोगों ने बारी-बारी से भाजपा जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है और वह यहां से भोपाल के लिए प्रस्थान करने वाले हैं।

पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश जादौन ने कहा है कि हम उनकी मंशा ऊपर तक पहुंचाएंगे। इसके पहले शमशाबाद इलाके के तक़रीबन 500 बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सामूहिक इस्तीफे की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!