Edited By suman, Updated: 01 Jun, 2019 06:19 PM
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा गांव में हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां दो लड़कों ने अपने पड़ोसी से दुश्मनी निकालने के लिए उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया और रात भर बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने सुबह होने पर नाबालिग को गांव के बाहर छोड़ दिया।...
भोपाल: महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरपुरा गांव में हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां दो लड़कों ने अपने पड़ोसी से दुश्मनी निकालने के लिए उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण किया और रात भर बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने सुबह होने पर नाबालिग को गांव के बाहर छोड़ दिया। बाद में परिजनों के साथ नाबालिग थाने पहुंच गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा घटनाक्रम
महाराजपुरा थाना टीआई RD बर्मन के मुताबिक बीते रोज कुम्हरपुरा गांव के दो लड़कों आमिर खां और छोटू खां ने अपने पड़ोसी की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। घटना रात को उस समय हुई जब नाबालिग घर के बाहर गई थी। वहां पहले से ही घात लगाये बैठे आमिर ने लड़की का हाथ खिंचा और छोटू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। ताकि वो शोर नहीं मचा सके। आरोपी लड़की को मोटर साइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक सूने मकान में ले गए और वहां रात भर बंधक बनाकर रखा। सुबह होने उसे गांव के बाहर छोड़ कर भाग गए। लड़की जब घर पहुंची और उसने घटना बताई तब उसके परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जिसके बाद लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।