CA फाइनल ईयर की छात्रा का पेपर अच्छा नहीं हुआ तो लगाया फंदा, सुसाइड नोट में मांगी पेरेंट्स से माफी

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2020 12:56 PM

ca final year student commits suicide

इंदौर के थाना अन्नपूर्णा में एक सीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का पेपर अच्छा नहीं हुआ था इसलिए छात्रा डिप्रेशन में थी। जिसके चलते ये खौफनाक कदम उठाया। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले माता...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के थाना अन्नपूर्णा में एक सीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का पेपर अच्छा नहीं हुआ था इसलिए छात्रा डिप्रेशन में थी। जिसके चलते ये खौफनाक कदम उठाया। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले माता पिता से सुसाइड नोट में माफी भी मांगी। अन्नपूर्णा पुलिस ने छात्रा का शव व सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

थाना अन्नपुर्णा क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा दिव्या ने अपने कमरे में रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। छात्रा माहेश्वरी कॉलेज में पढ़ती थी और पेपर बिगड़ने से परेशान थी। परिजन तत्काल छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। 

PunjabKesari

दिव्या ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसने अपने माता पिता से माफी मांगी थी। मौके पर पहुंची अन्नपूर्णा पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!