कांग्रेस के कई विधायक पार्टी बदलने की तैयारी में...कैबिनेट मंत्री के दावे से सियासी भूचाल

Edited By meena, Updated: 02 May, 2026 01:08 PM

cabinet minister ramvichar netam s claim triggers political upheaval

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान से सियासी भूचाल सा आ गया है। उनका दावा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पार्टी बदलना चाहते हैं। कांग्रेस के कई सीनियर नेता अपना अस्तित्व...

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बयान से सियासी भूचाल सा आ गया है। उनका दावा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पार्टी बदलना चाहते हैं। कांग्रेस के कई सीनियर नेता अपना अस्तित्व खतरे में देख, बीजेपी में शामिल होने कतार में हैं। बहुत से लोग आशा भरी निगाहों से भाजपा की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं।

कृषि मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस हाईकमान को इस बात का डर है कि कई एमएलए भाजपा में जा सकते हैं, इसीलिए वे बार-बार दिल्ली से बड़े नेताओं को जायजा लेने छत्तीसगढ़ भेज रहे हैं। हालांकि, कौन-कौन से नेता पार्टी बदलने की तैयारी में है। इस बात का रामविचार नेताम ने पहेली की तरह रखा और उनका नाम नहीं बताया। मंत्री के इस दावे से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं मंत्री जी के दावे पर PCC प्रभारी सचिन पायलट ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि ऐसे बयान सिर्फ और सिर्फ असली मुद्दों जैसे, जमीन अधिग्रहण,जंगलों की बेतहाशा कटाई से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद बयान दिए जा रहे हैं।

वहीं उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के पास अपने खुद के नेता तो है ही नहीं। पार्टी बदलने का ये खेल पूरे देश में है। डरा-धमकाकर जो भी नेता वहां गए, वो उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट एक दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने मुख्यालय राजीव भवन में पहले विधायकों से फिर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठन और सरकार के परफॉर्मेंस पर बात की। भाजपा इसे कांग्रेस की घबराहट बता रही है। वहीं कांग्रेस ने इसे सचिन पायलट का रुटीन दौरा बताया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!