Edited By meena, Updated: 25 May, 2026 02:03 PM

रीवा में जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय...
रीवा (गोविंद सिंह) : रीवा में जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क किनारे शांतिपूर्वक पैदल यात्रा कर रही तीन जैन साध्वियों को पीछे से आई एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं, जिनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।
शनिवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। समाज के लोगों ने घटना को लापरवाही और गैरजिम्मेदार वाहन संचालन का परिणाम बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 25 मई को पूरे भारत में जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न शहरों में श्रद्धांजलि सभाएं, मौन रैलियां और ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कार चालक की भूमिका को लेकर कार्रवाई की जा रही है।