बैतूल में गैंगरेप के बाद महिला ने खाया जहर , गेहूं काटकर घर लौट रही थी पीड़िता...

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Mar, 2024 03:05 PM

case of gang rape of a woman came to light in betul

गेहूं कटाई कर घर जा रही एक महिला को पुलिया के नीचे ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूस कर  2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में गेहूं कटाई कर घर जा रही एक महिला को पुलिया के नीचे ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूसकर 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण महिला ने जहर खा लिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के डगांरिया और बड़ागांव के बीच शनिवार देर शाम को विवाहित महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे ले जाकर 2 युवकों ने जबरदस्ती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। महिला ने इस घटना के बाद आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

 

 बैतूल चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी जिला चिकित्सालय स्टाफ को दी। जिसके बाद जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी प्रभारी ने इस पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर बैतूल एसडीओपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। नायब तहसीलदार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए हैं।  वहीं बैतूल बाजार थाना प्रभारी द्वारा भी महिला के बयान दर्ज किए गए। वहीं महिला डॉक्टर द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया। महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना भेज दी है।

PunjabKesari


महिला अपने मायके में  गेहूं काटने के लिए आई हुई थी और वह वापस अपने ससुराल जा रही थी। दोनों युवक महिला के गांव से यह कहकर साथ में ले गए की वह भी मुलताई जा रहे हैं । उसे मुलताई छोड़ देंगे , महिला भी उनके साथ मुलताई जाने के लिए उनकी गाड़ी पर बैठ गई। परंतु दोनों युवकों ने डगांरिया और बड़ागांव के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को पहचानती है। जिसकी जानकारी महिला ने पुलिस को दे दी है।


  बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि मुलताई अस्पताल से जहरीले पदार्थ खाने पर महिला को रेफर किया गया था। परंतु बैतूल जिला चिकित्सालय में महिला ने जानकारी दी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद महिला के बैतूल जिला चिकित्सालय में नायब तहसीलदार और बैतूल बाजार महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!